Cane up.in कल से शुरू होगा चीनी मिलों का पेराई सत्र यह है जिलों की मिलों के सत्र की तिथि
जिले में कल से चीनी मिलों का सत्र शुरू होगा। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा व नानौता तथा देवबंद चीनी मिलें 1 नवंबर 2023 से चालू हो जाएंगी।बजाज चीनी मिल गांगनौली 31 अक्टूबर 2023 को चलेंगी। उत्तम शुगर मिल शेरमऊ और दया शुगर मिल गागलहेड़ी ने 6 नवंबर 2023 से सत्र शुरू करने की तारीख दी है।
पेराई सत्र 2023-24 के लिए सभी
चीनी मिलों ने अपनी तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि इस सत्र में जिले की सभी चीनी मिलें अपनी क्षमता से गन्ना पेराई करेंगी। लेकिन अभी तक केवल 7 चीनी मिलों ने ही सत्र शुरू करने की संभावित तारीख की घोषणा की है। इनमें से शाकुम्बरी शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज टोडरपुर इस माह गुरुवार 26 अक्टूबर से अपना सत्र शुरू कर दिया गया
8 चीनी मिलें स्थापित की गयीं
वैसे तो जिले में 8 चीनी मिलें स्थापित हैं लेकिन 2 चीनी मिलें टोडरपुर और बिड़वी पिछले 12 साल से बंद हैं। इनमें टोडरपुर चीनी मिल ने पिछले सत्र में ही ट्रायल कर लिया था ताकि इस सत्र में वह अपनी पूरी क्षमता से चल सके। इसके साथ ही मिल ने सत्र शुरू करने की संभावित तारीख भी 26 अक्टूबर बताई है इसी क्रम में मिल के MD नंद किशोर चुघ और निदेशक संजय तापड़िया ने क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक की मिल के GM सुरेश शर्मा ने किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने का मिल की ओर से पूरा आश्वासन दिया
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि
टोडरपुर चीनी मिल ने संभावित तिथि 26 अक्टूबर बताई है जबकि सभी चीनी मिलें नवंबर के पहले सप्ताह में अपना सत्र शुरू कर देंगी। बिड़वी चीनी मिल में मेंटेनेंस का काम चल रहा है लेकिन इस सत्र में मिल चलने की अभी तक कोई संभावित तारीख नहीं बताई गई है
चीनी मिलों की ओर से सत्र शुरू करने की जो संभावना दी गई थी
सरसासा–1 नवम्बर 2023
नानौता–1 नवम्बर 2023
बजाज—31 अक्टूबर 2023
देवबंद–1 नवम्बर 2023
टोडरपुर-26 अक्टूबर 2023
गागलहेड़ी-6 नवम्बर 2023
शेरमऊ–6 नवम्बर 2023
किसान गन्ना पर्ची ऑनलाइन कैलेंडर के लाभ
-
इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसान घर बैठे अपने मोबाइल पर चीनी मिलों और गन्ने की फसल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
-
इस ऑनलाइन पोर्टल के कारण फसलों की काला बाजारी रुकेगी और किसानों के बीच पारदर्शिता आएगी।
-
किसानों को उनकी फसल की जानकारी उनके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी, जिससे बिचौलियों का काम पूरी तरह खत्म हो जाएगा और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
-
सरकार द्वारा गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए आप E Cane App नाम का ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आप इसे Google Play Store पर जाकर बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
ऑनलाइन सेवा के माध्यम से किसानों की कई समस्याओं का समाधान बहुत ही कम समय में हो जाएगा।
-
इस पोर्टल के माध्यम से किसान गन्ना बेचने से संबंधित सभी जानकारी, सर्वेक्षण डेटा, गन्ने से संबंधित कैलेंडर, बेसिक कोटा आदि प्राप्त कर सकते हैं।
-
इसका लाभ प्रदेश के कम से कम 50 लाख किसानों को गन्ना पर्ची ऑनलाइन कैलेंडर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
-
इस ऑनलाइन सेवा के माध्यम से किसानों को समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया जानिए
-
गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
-
इस होम पेज पर आपको किसान भाई अपना डेटा देखने के लिए नीचे क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
-
इस फॉर्म में सबसे पहले आपको ऊपर दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद view पर क्लिक करें उसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपके जिला फैक्ट्री, गांव आदि का चयन करना होगा।
-
इसके बाद इसके नीचे आपको Select Grower का विकल्प मिलेगा इस विकल्प पर अपना नाम चुनें और फिर क्लिक करें।
-
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज खुलेगा इस पेज पर आपको अपनी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
-
फिर आपको नीचे 4 विकल्प दिखाई देंगे इन सभी विकल्पों में से आपको गन्ना कैलेंडर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने गन्ना पर्ची कैलेंडर खुल जाएगा।
यूपी के 113 चीनी मिलों की आधिकारिक वेबसाइट
आज के समय में उत्तर प्रदेश में 113 चीनी मिलें कार्य कर रही हैं। इन चीनी मिलों के माध्यम से गन्ना विकास और वितरण से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार ने विभिन्न वेबसाइटें लॉन्च की हैं जो इस प्रकार हैं।
जनपद का नाम |
चीनी मिल नाम |
आधिकारिक वेबसाइट |
सहारनपुर |
देवबन्द |
www.kisaan.net/ |
सरसावा (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
ननौता (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
गागनौली |
www.bhlcane.com |
|
शेरमऊ |
www.kisaan.net |
|
मुजफ्फरनगर |
मन्सूरपुर |
www.krishakmitra.com |
खतौली |
www.kisaan.net/ |
|
रोहाना |
www.kisaan.net |
|
मोरना (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
तितावी |
www.kisaan.net |
|
टिकौला |
www.kisaan.net |
|
बुढाना |
www.bhlcane.com |
|
खाईखेडी |
www.kisaan.net |
|
शामली |
ऊन |
www.kisaan.net |
थानाभवन |
www.bhlcane.com |
|
शामली |
www.kisaan.net |
|
मेरठ |
सकौती |
www.kisaan.net |
दौराला |
www.kisaan.net |
|
मवाना |
www.kisaan.net |
|
किनौनी |
www.bhlcane.com |
|
नगलामल |
www.kisaan.net |
|
बागपत |
रमाला (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
मलकपुर |
www.kisaan.net |
|
गाज़ियाबाद |
मोदीनगर |
www.kisaan.net |
हापुड़ |
सिम्भावली |
www.kisaan.net |
ब्रजनाथपुर |
www.kisaan.net |
|
बुलन्दशहर |
अनूपशहर (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
अगौता |
www.kisaan.net |
|
साबितगढ |
www.kisaan.net |
|
बिजनौर |
धामपुर |
www.krishakmitra.com |
स्योहारा |
www.kisaan.net |
|
बिजनौर |
www.wavesuger.com |
|
चान्दपुर |
www.pbsfoods.in |
|
स्नेहरोड (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
बहादुरपुर |
www.kisaansoochna.dwarikesh.com |
|
बरकतपुर |
www.kisaan.net |
|
बुन्दकी |
www.kisaansoochna.dwarikesh.com |
|
बिलाई |
www.bhlcane.com |
|
अमरोहा |
चंदनपुर |
www.kisaan.net |
धनुरा |
www.wavecane.in |
|
गजरौला (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
मुरादाबाद |
रानीनागल |
www.kisaan.net |
बिलारी |
www.shreeajudhiasugar.com/ |
|
अगवानपुर |
www.dewansugarsindia.com |
|
बेलवाडा |
www.kisaan.net |
|
संभल |
असमौली |
www.krishakmitra.com |
रजपुरा |
www.krishakmitra.com |
|
रामपुर |
बिलासपुर |
www.upsugarfed.org |
मि.नरायनपुर |
www.kisaan.net |
|
करीमगंज |
www.kisaan.net |
|
पीलीभीत |
पीलीभीत |
www.lhsugar.in |
बीसलपुर (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
पूरनपुर (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
बरखेडा |
www.bhlcane.com |
|
बरेली |
बहेडी |
www.kisaan.net |
सेमिखेरा (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
मीरगंज |
www.krishakmitra.com |
|
नवाबगंज |
www.oswalsugar.com |
|
फ़रीदपुर |
www.kisaansoochna.dwarikesh.com |
|
बदायूँ |
बिसौली |
www.kisaan.org |
बदायूँ (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
कासगंज |
न्योली |
www.kisaan.org |
शाहजहाँपुर |
रोज़ा |
www.kisaan.net/ |
तिहार (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
निगोही |
www.kisaan.net |
|
मकसूदापुर |
www.bhlcane.com |
|
पुवायां (सहकारी) |
http://www.upsugarfed.org/ |
|
हरदोई |
रूपापुर |
www.dsclsugar.com |
हरियावा |
www.dsclsugar.com |
|
लोनी |
www.dsclsugar.com |
|
लखीमपुर |
गोला |
www.bhlcane.com |
ऐरा |
www.kisaan.net |
|
पलिया |
www.bhlcane.com |
|
बेलराया (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
सम्पूर्नानगर (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
अजबापुर |
www.dsclsugar.com |
|
खम्भारखेडा |
www.bhlcane.com |
|
कुम्भी |
www.bcmlcane.com |
|
गुलरिया |
www.bcmlcane.com |
|
सीतापुर |
हरगाँव |
www.kisaan.net |
बिसवाँ |
www.gannakrishak.in |
|
महमूदाबाद (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
रामगढ |
www.kisaan.net |
|
जवाहरपुर |
www.kisaan.net |
|
फर्रुखाबाद |
करीमगंज |
www.upsugarfed.org |
बाराबंकी |
हैदरगढ |
www.bcmlcane.in/kisaan-suvidha |
फैज़ाबाद |
रोजागांव |
www.bcmlcane.in/kisaan-suvidha |
मोतीनगर |
www.kisaan.net |
|
अम्बेडकरनगर |
मिझोडा |
www.bcmlcane.in/kisaan-suvidha |
सुल्तानपुर (सहकारी) |
सुल्तानपुर |
www.upsugarfed.org |
गोण्डा |
दतौली |
www.bcmlcane.in |
कुन्दरखी |
www.bhlcane.in |
|
मैजापुर |
www.bcmlcane.in |
|
बहराइच |
जरवलरोड |
www.kisaan.net |
नानपारा (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |
|
चिलवरिया |
www.kisaan.net |
|
परसेंडी |
www.parlesugar.com |
|
बलरामपुर |
बलरामपुर |
______ |
तुलसीपुर |
www.bcml.in |
|
इटईमैदा |
www.bhlcane.in |
|
बस्ती |
बभनान |
www.bcmlcane.in |
वाल्टरगंज |
www.bhlcane.com |
|
रुधौली |
www.bhlcane.com |
|
महाराजगंज |
सिसवाबाज़ार |
www.kisaan.net |
गडोरा |
www.jhvsugar.in/ |
|
देवरिया |
प्रतापपुर |
www.bhlcane.com |
कुशीनगर |
हाटा |
www.kisaan.net |
कप्तानगंज |
www.kisaan.net |
|
खड्डा |
www.kisaan.net |
|
रामकोला (पी.) |
www.kisaan.net |
|
सेवरही |
www.kisaan.net |
|
मऊ |
घोसी |
www.upsugarfed.org |
आजमगढ़ |
सठिओं (सहकारी) |
www.upsugarfed.org |